फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दस्तावेज देने से इंकार किया तो ग्राम के प्रधान पति ने अध्यापिका को पीटा

दस्तावेज देने से इंकार किया तो ग्राम के प्रधान पति ने अध्यापिका को पीटा

Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
दस्तावेज देने से इंकार किया तो ग्राम के प्रधान पति ने अध्यापिका को पीटा
बरेली। प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने सरकारी अभिलेख देने से इंकार किया तो गांव की प्रधान के पति ने उन्हें पीट दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दोबारा स्कूल में कदम न रखने पर प्रधान पत्नी से पिटवाने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका के मुताबिक ग्राम प्रधान का पति उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। अकसर फोन भी करता है। शिकायत पर गप्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के अहलादपुर निवासी महिला एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि गांव की प्रधान के पति जयपाल ने सोमवार को स्कूल में आकर उन्हें अभद्रता की। उनका बैग भी छीनकर फेंक दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इसका विरोध करने पर उनके अनुसूचित जाति का होने के चलते उनसे गालीगलौज की और पीटा। जयपाल उन्हें स्कूल न आने की धमकी देते हुए चला गया। दोबारा स्कूल आने पर प्रधान पत्नी और बेटों से भी पिटवाने की धमकी दी। उनके मुताबिक जयपाल उन्हें बीते तीन वर्षों से परेशान कर रहा है। अकसर उन्हें देर रात फोन भी करता है। प्रधानाध्यापिका न बताया कि जयपाल उनके कार्यालय में आकर उनसे स्कूल के जरूरी कागजात मांग रहा था। विरोध पर उसने यह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed