{"_id":"5c54a1eebdec22102e65d0a5","slug":"141549050350-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिशें दिखावटी हैं, ठेकेदार तो थाने आता-जाता है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिशें दिखावटी हैं, ठेकेदार तो थाने आता-जाता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाईटेंशन लाइन से बिजली के पोल के छूने से हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन मजदूरों की जान जाने के मामले में बारादरी पुलिस दबिश का दिखावा कर रही है। केस के विवेचक कृष्णवीर सिंह की मानें तो तीन मजदूरों की जिंदगी खत्म होने के बाद मुख्य आरोपी बने ठेकेदार विजय शर्मा को पकड़ने के लिए कार्यालय समेत सभी संभावित अड्डों पर छापामारी की जा रही है। वहीं, शुक्रवार को चर्चा रही कि आरोपी विजय शर्मा को बृहस्पतिवार रात बारादरी थाने से निकलते देखा गया। एक सिपाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ठेकेदार इंस्पेक्टर से मुलाकात के लिए आया था।
इससे पहले गैर इरादतन हत्या के आरोपी बने ठेकेदार विजय शर्मा को मृतक मजदूरों के घरों पर तहसीलदार के साथ चेक देते हुए देखा गया था। साफ है कि पुलिस सीधी कार्रवाई से कतरा रही है। मेसर्स रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड की तरफ से बिजली विभाग से लाइजनिंग करने वाले ठेकेदार वंशीधर कुमार सिंह को भी जिम्मेदार बनाते हुए पुलिस ने नाम खोला है, लेकिन वह भी दबाव पड़ने के बाद। पहले दिन तो हरुनगला सब स्टेशन के जेई मनीराम सिंह की तहरीर पर लिखापढ़ी ही नहीं की गई। उन्होंने साफ लिखा था कि मेसर्स रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के ठेकेदार विजय शर्मा और वंशीधर कुमार सिंह बिना अनुमति काम करा रहे थे। इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर ने सुभाष के रिश्ते के भाई ऋषिपाल की ओर से एफआईआर दर्ज की थी। अब ठेकेदार विजय शर्मा के साथ ठेकेदार वंशीधर कुमार सिंह के नाम भी खोले गए हैं। मामले में एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि पुलिस जांच की निगरानी भी की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।