फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मजिस्ट्रेट जांच में उधड़ेगी अहलादपुर एनकाउंटर की परतें

मजिस्ट्रेट जांच में उधड़ेगी अहलादपुर एनकाउंटर की परतें

Fri, 11 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट जांच में उधड़ेगी अहलादपुर एनकाउंटर की परतें
बरेली। अहलादपुर में कथित दो बदमाशों की मुठभेड़ में मौत होने के बाद डीएम वीरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। अब कई मोर्चों पर घिरी पुलिस के लिए मजिस्ट्रेट जांच भी गले की फांस साबित हो सकती है। अब खुली जांच में एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिसमें उन्हें तथ्यों की कसौटी पर परखा जाएगा। वहीं संभल में रहने वाले कपिल और अशोक के परिवार के लोगों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बरेली बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकार मानते है कि कई बार मजिस्ट्रेट जांच पुलिस की थ्योरी को ही सपोर्ट करती है। लेकिन दो साल पहले मीरगंज के सैजना में तीन बहन और एक प्रेमी की सनसनीखेज मौत होने के मामले में पुलिस ने सभी के खुदकुशी होने की बात कही थी। जांच में यही बात लिखी गई। परिवार के आरोपों के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। इस मामले में एसडीएम मीरगंज ने पुलिस जांच की थ्योरी को पलटकर हत्या की आशंका जाहिर की थी। वहीं अब मानवाधिकार आयोग से भी जांच शुरू होगी।
विज्ञापन


अशोक ने भाई से कहा था- बरेली में हूं, परेशानी में हूं
बरेली। कथित मुठभेड़ में मारे गए इंदिरापुरम निवासी अशोक ने आखिरी बार अपने भाई राजकुमार को घटना के दिन सोमवार सुबह साढ़े सात बजे करीब कॉल की थी। उसने कहा था कि मैं बरेली में हूं और परेशानी में हूं। राजकुमार के मुताबिक जब उसने पूछा कि किस तरह की परेशानी तो जवाब मिलने से पहले ही कॉल कट गई। इसके बाद उसने करीब पचासों बार अशोक के नंबर पर कॉल की पर फोन रिसीव नहीं हुआ। बताया कि अशोक के पास मल्टीमीडिया मोबाइल था जिसमें अधिकांश कॉल पर हुई बातों को वह रिकार्ड कर लेता था। ऐसे में अगर कायदे से उसके मोबाइल की कॉल और रिकार्ड की जांच हो जाए तो पुलिस का फंसना तय है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed