{"_id":"5af5f3004f1c1bdf408b48ca","slug":"141526067968-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई के डॉक्टर से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईवीआरआई के डॉक्टर से ठगी
Updated Sat, 12 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईवीआरआई के डॉक्टर से ठगी
बरेली। आईवीआरआई के डॉ. डुकरे सागर पोपट ने थाना इज्जतनगर में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी शैक्षणिक जानकारी 22 मार्च को मंटर डॉट कॉम पर अपलोड की थी। इसके बाद अगले दिन मेक माई कॅरियर कंपनी डॉट कॉम से गरिमा नाम की युवती ने फोन किया और अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बाद अगले दिन मिस रिया का फोन आया और आलोक से बात कराई। इसके बाद इन लोगों ने पेटीएम के जरिए रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर उनसे 43 हजार रुपये जमा करा लिए। जब उन्होंने कार्यालय को पता मांगा तो टालमटोल की गई। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो इज्जतनगर पुलिस को तहरीर देकर गरिमा, रिया और आलोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तीन सटोरिये गिरफ्तार
बरेली। शुक्रवार रात एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और प्रेमनगर पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शान, साबिर और विनय को सट्टा लगाने के आरोप मेें गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 15110 रुपये बरामद किए गए हैं।