{"_id":"59679b1d4f1c1b0a558b45e2","slug":"141499962141-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ताला लगाकर भाग निकला गैंगरेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में ताला लगाकर भाग निकला गैंगरेप का आरोपी
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
कैंट क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी घर में ताला लगाकर भाग निकला। दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उसके पिता को घर से उठाकर थाने में बैठा लिया है।
कैंट क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की मंगलवार को गांव के पास ही खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि वहां गांव के ही धनपाल और दिव्यांग वीरपाल आ धमके और दोनों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किसी तरह से दोनों के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी बात पिता को बताई। इस पर उन्होंने थाना कैंट में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वीरपाल को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। जबकि धनपाल पकड़ में नहीं आ सका है। बभिया चौकी इंचार्ज श्याम बिहारी ने बताया कि धनपाल की लोकेशन आसपास स्थित रिश्तेदारी में मिल रही है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।