फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती बहू को पीटा

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती बहू को पीटा

Sun, 07 Apr 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती बहू को पीटा
बरेली। दहेज में कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती बहू को बुरी तरह पीटा। इसके चलते उसका गर्भपात हो गया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में अशरफ खां छावनी निवासी सलमा बी ने करीब आठ महीने पहले बेटी आसमा की शादी शाहदाना निवासी मोहम्मद वाजिद से की थी। उनके मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उस दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज में एक एसयूवी कार और पांच लाख नकद की मांग करते थे। इसके चलते पति, सास, कमरु निशा, नंद साईदा, अतिफा, साजिद, माजिद, जाहिद व अन्य उससे अक्सर मारपीट करते थे। सलना बी ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ महीनों से गर्भवती थी। आरोप है कि 29 मार्च को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने के चलते बुरी तरह पीटा। इससे उसका गर्भपात हो गया। सूचना मिलने पर घरवालों ने पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आसमा की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed