फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिम ट्रेनर को घर में गर्लफ्रेंड संग बीवी ने पकड़ा

जिम ट्रेनर को घर में गर्लफ्रेंड संग बीवी ने पकड़ा

Fri, 22 Feb 2019 12:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिम ट्रेनर को घर में गर्लफ्रेंड संग बीवी ने पकड़ा
बरेली। तीन बच्चों के पिता जिम ट्रेनर को पत्नी ने प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पत्नी मायके वालों के साथ दोनों को श्यामगंज चौकी ले आई, जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख जिम ट्रेनर ने भविष्य में लड़की के साथ संबंध न रखने का वादा किया। समझौते के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

बारादरी के फाल्तूनगंज का युवक जिम ट्रेनर है। एक लड़की उसके जिम में एक्सरसाइज करने आती थी, जिससे उसके संबंध हो गए। सालभर पहले लड़की की नौकरी लग गई तो उसने जिम आना छोड़ दिया, लेकिन दोनों बाहर मिलते रहे। जिम ट्रेनर की पत्नी कुछ दिनों से मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार शाम वह भाई और मां के साथ आई तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। कमरे से लड़की की आवाज भी आ रही थी। उसने कुंडी बाहर से बंद कर दी और पड़ोसी के घर जाकर रोशनदान से देखा तो पति के साथ लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थी। पत्नी पड़ोसियों के साथ दोनों को पकड़कर श्यामगंज चौकी ले आई। पत्नी के बताया कि ढाई साल से पति के लड़की से संबंध हैं। दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed