फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एमआर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा साथी

एमआर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा साथी

Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
एमआर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा साथी
बरेली। रामपुर निवासी एमआर पर उसी के साथ काम करने वाली युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। विरोध पर हमलाकर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की युवती ने बताया कि 2017 में रामपुर के एक एमआर से उसकी दोस्ती हो गई थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताया था। आरोप है कि उन्हीं दिनों साथ घूमने के बहाने साथ ले जाकर युवक ने कार में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो शादी का झांसा देने लगा। वह युवती को शहर में रह रहे अपने रिश्तेदारों से पत्नी बताकर मिलवाता रहा। दो साल तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक, विरोध पर युवक उसके अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने उसके घर पर संपर्क किया तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ 30 दिसंबर, 2018 की रात डेलापीर चौराहे पर बुलाकर उसे पीट दिया। तब भी उसने कार्रवाई नहीं की। अब वह बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed