फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ओपीडी में हंगामा.. डॉक्टर ने मुझसे छेड़खानी की

ओपीडी में हंगामा.. डॉक्टर ने मुझसे छेड़खानी की

Fri, 11 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में हंगामा.. डॉक्टर ने मुझसे छेड़खानी की
बरेली। जिला अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने आई एक महिला मरीज ने ओपीडी में डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने महिला पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने महिला की सुनने के बजाय उसके पति को ही हिरासत में ले लिया। महिला ने विरोध जताते हुए जब हंगामा शुरू किया तो कोतवाली पुलिस ने उसकी भी तहरीर ले ली। मगर कार्रवाई के बजाय दबाव बनाकर डॉक्टर से समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पेट में दर्द होने पर सुभाषनगर निवासी महिला बृहस्पतिवार को अपने पति और बच्चों के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। ओपीडी में बैठे एक डॉक्टर महिला को देख रहे थे। इसी बीच महिला ने डॉक्टर पर छेड़खानी के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोरशराबा मचा तो ओपीडी में मरीजों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया तो कुतुबखाना चौकी इंचार्ज चमन गिरी मौके पर पहुंच गए। मगर पुलिस ने पीड़िता के बजाय पहले डॉक्टर से संपर्क किया। इस पर डॉक्टर ने अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को कोतवाली ले जाकर बैठा लिया और कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


समझौता कराकर लौटा दी तहरीर
पुलिस द्वारा पति को हिरासत में लेने के बाद कोतवाली पहुंची महिला ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति देख कोतवाली पुलिस ने महिला की भी तहरीर ले ली, जिसमें उसने डॉक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। मगर कार्रवाई के बजाय कोतवाली पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लग गई। डॉक्टर से साठगांठ के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया और महिला की तहरीर वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed