{"_id":"5c323fa0bdec2257132abbaa","slug":"131546796960-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों का जवाब नहीं दे सके सीतापुर और उन्नाव के बीएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवालों का जवाब नहीं दे सके सीतापुर और उन्नाव के बीएसए
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार और राजस्व एवं वित्त विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने मंडलीय समीक्षा की, जिसमें छह जिलों के बीएसए, डीपीओ मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने पहले बेसिक शिक्षा विभाग की बिंदुवार समीक्षा की, जिसमें सीतापुर और उन्नाव के बीएसए कई सवालों के जवाब देने में असफल रहे। सीतापुर में छात्र संख्या घटने पर बीएसए को कड़ी चेतावनी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी हॉटकुक्ड वितरण की शुरुआत न किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्यमंत्री ने शीघ्र हॉटकुक्ड संचालन करने के निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों में मां समूह का गठन 15 जनवरी तक पूर्ण करने और विद्यालय अवधि में शिक्षक के बैंक जाने पर पूर्णतया रोक लगाने को भी कहा।
जिला पंचायत सभागार में लखनऊ मंडल के छह जिलों लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ और हरदोई के बीएसए तथा जिला कार्यक्रम अधिकारियों संग मंडलीय समीक्षा की गई। राज्यमंत्री ने शैक्षिक सत्र 2018-19 में छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्थिति, पाठ्य पुस्तकों के वितरण और भुगतान की स्थिति, यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता मोजा, स्वेटर के वितरण की स्थिति, मां समूह की फीडिंग, परिषदीय विद्यालयों की रंगाई पुताई की बिंदुवार समीक्षा की। संचालन कर रहे प्रभारी एडी बेसिक एवं लखनऊ के बीएसए डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि प्रदेश में चार लाख बच्चों के नामांकन बढ़े हैं। मंडल में सीतापुर में छात्र संख्या 5.47 लाख से घटकर 5.35 लाख रह गई। इस पर राज्यमंत्री ने सीतापुर के बीएसए अजय कुमार से छात्र संख्या घटने का कारण पूछा, जिस पर वह जवाब नहीं दे सके, तो राज्यमंत्री ने उन्हें खुद की समीक्षा करने की नसीहत दी। सबसे अधिक छात्रसंख्या में वृद्धि लखीमपुर जिले में हुई, जो 4.82 लाख से बढ़कर 5.19 लाख हुई है। राज्यमंत्री ने स्वेटर वितरण की समीक्षा में कहा कि हमने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जिसकी गुणवत्ता खराब हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मां समूह का गठन और फीडिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और बताया कि मार्च 2019 में मां समूह का सम्मेलन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण में मां समूह की भूमिका अहम है। इसलिए सभी बीएसए इसमें विशेष ध्यान दें।
कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों के कायाकल्प किए जाने की समीक्षा में उन्नाव के बीएसए बीके शर्मा और सीतापुर बीएसए अजय कुमार कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर राज्यमंत्री दोनों को फटकार लगाई। टीएलएम की खरीद में दोनों जिलों की स्थिति शून्य मिली। पारस्परिक स्थानांतरण की समीक्षा में लखीमपुर के बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने शिक्षकों की कमी की समस्या उठाई। नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया गया, जिस पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों और स्वयंसेवियों की मदद लेने की सलाह दी। इसके बाद बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में हॉटकुक्ड न बनने पर चिंता जाहिर की और कारणों के बारे में एक-एक डीपीओ से पूछताछ की। बैठक में एसडीएम सदर डॉ. अरूण कुमार सिंह, डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, बीएसए हरदोई हेमंत राव, रायबरेली के बीएसए पीएन सिंह, उपनिदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ लखनऊ अखिलेंद्र दुबे, डीपीओ उन्नाव दुर्गेश प्रताप सिंह, सीतापुर डीपीओ राजकपूर, रायबरेली डीपीओ कन्हैया लाल, हरदोई डीपीओ बुद्धि मिश्रा, लखीमपुर डीपीओ शीतला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या होगी दोगुनी
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2018-19 में खोले गए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा में आए बदलाव पर डिबेट होने लगी है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संख्या दोगुनी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी बीएसए से इनमें शिक्षा बेहतर करने के लिए पांच से 10 बिंदुओं पर सुझाव भी मांगे हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि 90 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम संचालित हैं, जिनमें छात्रसंख्या 12 हजार से बढ़कर 19 हजार हो गई है।
सदर विधायक विद्यालयों को देंगे फर्नीचर
लखीमपुर खीरी। समीक्षा बैठक में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में फर्नीचर की समस्या पर चर्चा हुई, तो सदर विधायक योगेश वर्मा ने अपनी विधानसभा के सभी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस घोषणा का राज्यमंत्री समेत सभी ने स्वागत किया।