फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्रिकेट खेलने गए तीन किशोर गायब

क्रिकेट खेलने गए तीन किशोर गायब

Sat, 05 Jan 2019 02:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने गए तीन किशोर गायब
बरेली। शहर के तीन अस्पतालों के सफाई कर्मचारियों के नाबालिग बेटे क्रिकेट खेलने के बाद अचानक गायब हो गए। पहले अपहरण का हल्ला मचा, लेकिन कुछ देर में ही साफ हो गया कि तीनों अपनी मर्जी से गए है। अब तीनों किशोरों के माता-पिता एक दूसरे पर उनके बेटे को ले जाने के आरोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को अभिभावकों ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकतानगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी युवक ने आरोप लगाया कि उनका 12 वर्षीय बेटा कक्षा पांच का छात्र है। कॉलोनी के ही दो किशोर बुधवार दोपहर उसे फुसलाकर कहीं ले गए हैं। उनके मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा कॉलोनी के ही शिवमंदिर पार्क में खेलने जा रहा था। इसी बीच दोनों किशोर उसे बुलाने आए। उसने जींस के ऊपर एक और जींस पहनी और उनके साथ चला गया। उसके बाद से घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

वहीं एक किशोर की मां ने दूसरे किशोर पर बेटे को ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार सुबह पार्क में तीनों के सिगरेट पीने की शिकायत मिलने पर वह वहां गईं थीं। वहां उनका उससे झगड़ा भी हुआ। मंगलवार रात वह उसके साथ ही घूमने गया था। घर लौटा तो नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार ने बताया कि लड़का दिल्ली में है
कक्षा पांच के छात्र के पिता को मुरादाबाद में रहने वाले रिश्तेदार ने बृहस्पतिवार सुबह फोन करके बताया कि उनका बेटा दिल्ली में जीबी रोड पर देखा गया है। जिसके बाद परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे, सब जगह ढूंढने के बावजूद बेटा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed