{"_id":"5c2bbe21bdec223c6d2143a6","slug":"131546370593-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के आरोपियों के लिखाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के आरोपियों के लिखाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने तमंचा दिखाकर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि राजेंद्रनगर के मोहित यादव, बसंत विहार मिनी बाईपास के रजत और पटेल नगर के शुभम ने अप्रैल में लूट और छिनैती की कई घटनाएं की थी। इससे लोगों भय व्याप्त हो गया। दो महीने बाद तीनों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया गया। जेल से छूटने के बाद तीनों फिर से लूटपाट करने की तैयारी में हैं। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद तीनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि 27 अगस्त को जनकपुर की मंजू अग्रवाल सुबह टहलने के लिए डीडीपुरम पार्क जा रही थीं। चौराहे पर दो लोगों ने चेकिंग का भय दिखाकर उनके जेवर उतरवा लिए थे। 20 सितंबर को बदमाश हैरो स्कूल की टीचर प्रीति शर्मा का पर्स छीन ले गए थे। 22 सितंबर को हैरो स्कूल की ही गीता शर्मा के स्कूटर की डिग्गी से उनका बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।