फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पेठा कारखाने मालिक को दबंगों ने गोली मारी, घायल

पेठा कारखाने मालिक को दबंगों ने गोली मारी, घायल

Sun, 22 Jul 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पेठा कारखाने मालिक को दबंगों ने गोली मारी, घायल
firing - फोटो : Demo photo
कार टकराने पर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर तीन हमलावरों ने पेठा कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी मां नसरीन की तहरीर पर पुलिस ने मुजीम पेंटर, सुहेल और आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ गोविंद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ठिरिया निजावत खां में रहने वाले मुर्शीद का नरियावल में पेठे का कारखाना है। मुर्शीद ने बताया कि दो दिन पहले उसका भाई अरशद कार से घर आ रहा था। शोएब खां निवासी परसौना और मुजीम पेंटर की कार से टक्कर हो गई। जिसको लेकर उनमें मारपीट हो गई थी। नरियावल आने के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया। क्षतिपूर्ति के आठ रुपये अरशद ने कारखाना आकर ले जाने को कहा। जब मुजीम पेंटर रुपये के लिए कारखाने पहुंचा तो वहां लेनदेन पर झगड़ा हो गया। मामला बिथरीचैनपुर थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज की गई। आरोप है कि इसी झगड़े में शनिवार दोपहर को मुजीम अपने दो साथी सुहेल और आमिर के साथ अरशद के कारखाने पहुंचा। जहां गहमा गहमी के बाद अरशद के भाई मुर्शीद पर तमंचा से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने मुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed