{"_id":"5af352144f1c1bb56a8b8954","slug":"131525895700-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब मांग रहा है 10 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब मांग रहा है 10 लाख रुपये
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तभी उसे फंसा लिया और घर जाकर रिश्ता पक्का किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए, जब शादी को कहा तो दस लाख रुपये की मांग रख दी। पीड़िता ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी निवासी युवती का कहना है कि सात साल पहले चनेहटी स्टेशन के पास रहने वाले सोनू ने फोन किया तो उसने गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद वे दो साल तक फोन पर बात करते रहे। पांच साल पहले सोनू ने उसके घर जाकर मां-बाप से शादी की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। फिर उसके मां-बाप पहुंचे और रिश्ता पक्का हो गया। तीन-चार साल पहले रिश्ता पक्का होने की बात कहकर एक दोस्त के घर सोनू ने शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह शादी को टालमटोल कर रहा है और दबाव बनाने पर धमकी देकर दस लाख रुपये देने पर ही शादी की बात कह रहा है। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।