फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर में घुसकर औरतों को पीटा

घर में घुसकर औरतों को पीटा

Mon, 04 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर औरतों को पीटा
छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

- पुलिस ने एनसीआर दर्जकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगंज पश्चिमी।
राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने कस्बे के एक घर में घुसकर तीन महिलाओं को लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई से एक महिला का सिर फट गया। बाकी दोनों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्जकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।

आरोप है कि कुछ लोग रविवार शाम मोहल्ला अंसारी-द्वितीय वार्ड 10 में दिनेश सिंह के घर में घुस गए। गाली-गलौज करते हुए घर में मौजूद दिनेश की पत्नी अन्नू सिंह, उनकी 17 साल की बेटी काजल और शादीशुदा बहन मंजू को लात-घूसों, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि ये लोग दिनेश सिंह के परिवार की लड़कियों पर अक्सर अश्लील टिप्पणी करते थे। दिनेश सिंह और उनके परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो चारों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। पिटाई से अन्नू सिंह का सिर फट गया और शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोटें आई हैं। काजल, मंजू भी जख्मी हो गईं। दिनेश सिंह ने मोहल्ले के ही सगे भाइयों कुलदीप सिंह, सीटू और उनके साथियों प्रमोद, दीपक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed