{"_id":"5c2d117ebdec22570c2f210c","slug":"121546457470-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो सियासी रुतबे का शौक तो तेलंगाना की पार्टी भी चलेगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हो सियासी रुतबे का शौक तो तेलंगाना की पार्टी भी चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अभी तक सांसद-विधायक बनने की महत्वाकांक्षा में राजनीतिक पार्टियों के टिकट खरीदने के किस्से सुनने को मिलते थे, लेकिन अब राजनीतिक पार्टियों के पद बिकने की भी खबर है। सियासी रुतबे का शौक रखने वाले कई लोग तेलंगाना की पार्टी के पद खरीदकर ठगी का शिकार बन गए। अच्छी-खासी रकम खर्च करने के बावजूद जब पार्टी की ओर से उन्हें मनोनयन पत्र नहीं दिए गए तो थाना प्रेमनगर में इसकी एफआईआर दर्ज करा दी गई। पार्टी के पद खरीदकर लाखों गंवाने वालों की तादाद दर्जनों में बताई जा रही है।
ठगी के इस मामले में स्वालेनगर में रहने वाली संगीता देवी की ओर से थाना प्रेमनगर में एफआईआर दर्ज की गई है। जिस पार्टी के पदों के लिए रकम दी गई, उसका नाम तेलंगाना की राष्ट्रीय महिला पार्टी बताया गया है। इस पार्टी का बरेली में कार्यालय खोलकर जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री पदों के लिए 20 से 50 हजार रुपये बतौर फीस लिए गए। इसके अलावा दूसरे खर्चों के नाम पर भी मोटी रकम झटक ली गई। संगीता का आरोप है कि कुछ समय पहले उनका संपर्क जितेंद्र शुक्ला नाम के शख्स से हुआ था जिन्होंने खुद को राष्ट्रीय महिला पार्टी का संस्थापक और अपनी पत्नी सुधा को उसका अध्यक्ष बताया था। ये दोनों कर्मचारीनगर में सूर्य नर्सरी के सामने रहते हैं। संगीता का आरोप है कि पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के नाम पर उनके घर पर कार्यालय बनाया गया और उनसे 40 हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पद नहीं दिया गया। उन्होंने रकम वापस मांगी तो बदसलूकी और गालीगलौज की गई।
संगीता का कहना है कि पार्टी में पद देने का झांसा देकर उनके साथ कई और लोगों से भी ठगी की गई। ठाकुर अर्जुन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए 51 हजार रुपये ले लिए, पार्टी स्थापना दिवस पर अर्जुन से ही करीब 2000 लोगों का खाना खिलाने का खर्च कराया गया। बाद में उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया गया। आशीष गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर 21 हजार ऐंठे गए। सूरज साहू को कार्यक्रम संयोजक बनाकर 17 हजार नगद लिए, संजय अवस्थी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर 18 हजार ऐंठे। सभी की आईडी अब भी आरोपियों के पास है। उसके दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन में पूरी बात स्पष्ट होगी। फिलहाल पार्टी में पद देने के बदले रुपये लेने के आरोप एक दंपति पर लगाए गए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। - बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर