फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एनएच पर खड़े ट्रक में घुसी कार, भाजपा नेता की मौत

एनएच पर खड़े ट्रक में घुसी कार, भाजपा नेता की मौत

Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
एनएच पर खड़े ट्रक में घुसी कार, भाजपा नेता की मौत
बरेली। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुसने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और कार चला रहे मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों हरिद्वार से लौट रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। भाजपाई परिवार को सांत्वना देने घर पहुंचे।
विज्ञापन

सुभाषनगर में रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले 48 वर्षीय ठेकेदार राजीव कुमार सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे। दो दिन पहले वह पत्नी कंचन सिंह और अपने मित्र कैंट के बीआई बाजार निवासी राजन के साथ कार से हरिद्वार गए थे। शनिवार रात ये लोग हरिद्वार से बरेली आने के लिए निकले। कार राजन चला रहे थे। सुबह चार बजे फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से थोड़ा पहले तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। माना जा रहा है कि राजन को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस तीनों को शहर के निजी अस्पताल लेकर आई। यहां राजीव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कंचन और राजन की हालत नाजुक है। सुबह ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। राजीव की मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में परिचित उनके घर पहुंच गए। प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के पुत्र मनीष अग्रवाल भी अंत्येष्टि तक परिवार के साथ रहे। उन्होंने कहा कि राजीव के रूप में भाजपा ने एक कर्मठ सिपाही खो दिया है। राजीव की एक पुत्री प्रज्ञा है जो बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed