{"_id":"5b47981e4f1c1b92468b623e","slug":"121531418654-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस में समझौते के लिए जेल में किया निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस में समझौते के लिए जेल में किया निकाह
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के केस से बचने को जेल में निकाह किया, फिर मुकर गया
फौजी की वादाखिलाफी से पीड़ित युवती फरहत नकवी के पास पहुंची
कश्मीर बॉर्डर पर है तैनात, निकाह का वादा करके बनाए थे संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए एक फौजी पर अपने बचाव के लिए जेल में ही पीड़िता से निकाह करने और बाहर निकलते ही मुकर जाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मेरा हक फाउंडेशन की फरहत नकवी से मिलकर इंसाफ दिलाने की फरियाद की। आरोपी फौजी इस समय कश्मीर बॉर्डर पर तैनात है।
तीन तलाक और हलाला के चौंकाने वाले मामलों के बीच हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली में रहने वाली युवती ने फरहत नकवी से मिलकर बताया कि 2015 में उसके फुफेरे भाई ने उसे निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए थे। दोनों के संबंधों के बारे में उनके परिवारों को पता चलने के बाद निकाह की बात चली तो युवक ने परिवार के सामने निकाह करने से इंकार कर दिया। युवती ने काफी गुहार की लेकिन युवक नहीं माना। इसी दौरान उसकी सेना में नौकरी लग गई और तैनाती कश्मीर में हो गई।
कोई हल नहीं निकला तो पीड़िता ने अक्तूबर 2017 में थाना हाफिजगंज में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद फौजी के परिवार के लोगों ने युवती को झांसा दिया कि अगर वह केस वापस ले ले तो फौजी से उसका निकाह पढ़वा दिया जाएगा। उन्होंने एक मौलवी के जरिये जेल में ही उसका निकाह करा दिया। पीड़िता ने यह निकाहनामा भी फरहत को दिखाया। 28 दिसंबर 2017 को फौजी जेल से रिहा हो गया, लेकिन जब पीड़िता ने बतौर बीवी उसके घर जाने की कोशिश की लेकिन फौजी मुकर गया। उसने उसे धमकी दी कि उसे जलाकर मार देगा। पीड़िता ने बताया कि इस मामले की शिकायत दो महीने पहले एसएसपी कार्यालय की थी लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
मुझे बीवी का हक चाहिए ...
फरहत नकवी के घर पहुंची युवती ने कहा कि उन्हें बीवी का हक चाहिए। उनके साथ ज्यादती हुई है। निकाह के बाद न उन्हें तलाक दिया गया न शौहर ने बतौर बीवी स्वीकार किया। वह फौज में होने का फायदा उठा रहा है। उन्होंने बताया कि हाफिजगंज पुलिस ने उनके केस में चार्जशीट भी लगाकर कोर्ट में दाखिल की है।