फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिश्तेदार पर कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट

रिश्तेदार पर कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Fri, 08 Sep 2017 09:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार पर कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
बरेली। चौबारी गांव निवासी एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमले की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस इसे पेशबंदी का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौबारी निवासी आकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अशोक सिंह गांव में ही दुकान चलाते हैं। गांव के ही गुड्डू सिंह ने उनसे कुछ रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगे तो वह नाराज हो गया। रात में वह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी गुड्डू सिंह आया और गालियां देते हुए उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके करीब से निकलती हुई किवाड़ में धंस गई। उन्होंने भागकर जान बचाई। पुलिस ने मामले में गुड्डू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश के छोटे भाई का साला है। प्रेम विवाह के चलते दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। मामला पेशबंदी का लग रहा है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed