फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किला में गला काटकर फेंका शव, पहचान नहीं हुई

किला में गला काटकर फेंका शव, पहचान नहीं हुई

Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
किला में गला काटकर फेंका शव, पहचान नहीं हुई
बरेली। किला थाना क्षेत्र के खेतों में व्यक्ति का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बाकरगंज के जंगल में अन्नू के खेत में रविवार शाम चरवाहे राशिद रजा ने यह शव देखा। फिर सीओ टू सीमा यादव, इंस्पेक्टर डीसी शर्मा पहुंचे तो देखा कि करीब 60 साल के व्यक्ति की सड़ी-गली लाश गेहूं के खेत में मेड़ के पास पड़ी है। पुलिस को आसपास संघर्ष का निशान नहीं दिखा। पोस्टमार्टम में गले की हड्डी कटी मिली। शव चार से छह दिन पुराना निकला जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। इस वजह से हत्या की ठोस वजह जानने के लिए विसरा रखा गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि कहीं से लाकर शव डाला गया है। स्वाभाविक मौत जैसा मामला है। पहचान की कोशिश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed