फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ओटीपी पूछकर शो रूम मालिक के खाते से उड़ाई रकम

ओटीपी पूछकर शो रूम मालिक के खाते से उड़ाई रकम

Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
ओटीपी पूछकर शो रूम मालिक के खाते से उड़ाई रकम
बरेली। बुक कराए फ्लाइट के टिकट का समय बढ़वाने के लिए एक व्यापारी ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो ऑपरेटर ने ओटीपी पूछकर खाते से एक लाख बीस हजार रुपये उड़ा लिए। व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी एसपीएस चौहान खर्रम गौटिया स्थित एक दो पहिया वाहन के शोरूम के मालिक है। उन्होंने बताया कि चौदह फरवरी को उन्होंने दिल्ली से बैंगलोर तक लौटा फेरी के दो टिकट ऑनलाइन बुक कराए थे। वह आठ मार्च को बैंगलोर पहुंचे थे। किसी कारण वश नौ मार्च को लौटने के लिए बुक कराए टिकट का समय बढ़वाने के लिए एयरलाइंस की वेबसाइट पर दिए नबंर पर संपर्क किया। यहां उन्हें एक टोल फ्री नंबर दिया गया था। व्यापारी के मुताबिक टोल फ्री नंबर पर बात कर रहे युवक ने उनके खाते की जानकारी मांगी। कंपनी का होने के चलते उन्होंने भरोसा भी कर लिया। व्यापारी का आरोप है कि टोल फ्री नंबर पर बात कर रहे युवक ने ओटीपी मांगकर खाते से 1,20,000 रुपये निकाल लिए। रुपये कटने के बाद उसी नंबर पर दोबारा फोन किया तो ऑपरेटर ने साइट हैक हो जाना कारण बताया। शहर में ऐजेंसी संभाल रहे अपने मैनेजर को बैंक भेजकर उन्होंने खाता बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed