{"_id":"5c51ffd1bdec22738442a8f3","slug":"11548877777-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलूकपुर में मकान के निर्माण पर विवाद, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलूकपुर में मकान के निर्माण पर विवाद, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। निर्माणाधीन मकान का दरवाजे लगाने पर एक पक्ष की आपत्ति के बाद किला में बवाल होते-होते बचा। दो परिवारों के बीच शुरू हुआ यह विवाद और लोगों के शामिल होने से तूल पकड़ गया। बड़ी संख्या में लोगों के बाजदरान घेर नसीर खां में इकट्ठा होने के बाद पथराव हुआ तो किला पुलिस हरकत में आई। लोगों को खदेड़कर घरों के अंदर कर दिया गया। सीओ द्वितीय सीमा यादव भी मौके पर पहुंची। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
बाजदरान पर उदय सिंह के मकान में निर्माण चल रहा है। इसका मुख्य दरवाजा लगाने को लेकर लोगों की आपत्ति थी। दिन में ही मलूकपुर चौकी पर तहरीर सौंपी गई थी। पुलिस ने हिदायत भी दी थी, लेकिन काम जारी रखा गया था। शाम को दूसरे पक्ष के लोग निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा लगाने पर आपत्ति की तो गालीगलौज के साथ हंगामा शुरू हो गया। दोनों तरफ के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया गया।
करीब बीस लोगों के नाम सामने आए है। सभी के खिलाफ पांच-पांच लाख के मुचलके भरे जा रहे हैं। यहां एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। - सीमा यादव, सीओ द्वितीय