फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मदरसा प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर दिव्यांग से 2.5 लाख ठगे

मदरसा प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर दिव्यांग से 2.5 लाख ठगे

Fri, 28 Dec 2018 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
मदरसा प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर दिव्यांग से 2.5 लाख ठगे
बरेली। भोजीपुरा के गांव सागलपुर निवासी दिव्यांग रिफाकत को शिक्षक की नौकरी देने का झांसा देकर मदरसा प्रबंधक ने उससे ढाई लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसे नौकरी नहीं दी। रकम वापस मांगी तो धमकी दी। इसे लेकर घर में कलह हुई तो दिव्यांग की बीवी ने आत्महत्या कर ली। बीवी की मौत के बाद दिव्यांग को जेल और काटनी पड़ी। पीड़ित ने गुरुवार को प्रबंधक के खिलाफ एसएसपी को पत्र देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराने की मांग की है। रिफाकत का कहना है कि उसने आठ मार्च, 2013 को उसने मदरसे में शिक्षक की नौकरी देने का वादा करने पर प्रबंधक को पत्नी के जेवर बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर डाई लाख रुपये दिए थे। छह महीने मदरसे में पढ़ाया भी, लेकिन वेतन नहीं मिला। इससे घर में कलह शुरू हो गई। पत्नी ने 29 अप्रैल, 2014 को आत्महत्या कर ली तो ससुरालियों ने रिपोर्ट करा दी। तीन साल बाद 15 सितंबर, 2017 को जेल से छूटने के बाद प्रबंधक से रुपये मांगे तो वह धमकाने लगा। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed