{"_id":"5c004f62bdec2241c465c10c","slug":"11543524194-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने सिपाही ने कारोबारी पर रायफल तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने सिपाही ने कारोबारी पर रायफल तानी
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बन्नूवाल नगर में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद कारोबारी पर दूसरे पक्ष की पैरवी में आए सिपाही ने पुलिस के सामने ही रायफल तान दी। मौके पर भीड़ जुट गई। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी सिपाही को मौके से हिरासत में तो लिया लेकिन थाने लाकर छोड़ दिया। यही नहीं उनकी तहरीर तक लेने से इंकार कर दिया। उधर, पुलिस ने कारोबारी पर रायफल ताने जाने जैसी घटना होने से इंकार किया है। विवाद को देखते हुए प्लॉट पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
बन्नूवाल नगर में स्पेस गोल्ड माइन कंपनी की करीब 40 हजार गज जमीन है। कुछ जमीन पर मकान भी बन चुके हैं। यहीं पर ढाई सौ गज के एक प्लॉट पर मिल्कियत का विवाद चल रहा है। प्लॉट का मालिक होने का दावा कर रहे मॉडल टाउन निवासी जसविंदर छाबड़ा ने बुधवार को दूसरे पक्ष के प्लॉट परबाउंड्री का निर्माण कराए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को प्लॉट पर दोबारा काम होने की सूचना मिली तो सुबह साढ़े आठ बजे जसविंदर सिंह कंपनी के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। जसविंदर का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों के साथ एक सिपाही भी था जिसने उन्हें मारने की धमकी दी तो उन्होंने डायल- 100 को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जसविंदर का आरोप है कि पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने अपनी रायफल सिपाही के हाथ में थमा दी। इसके बाद सिपाही ने उन पर रायफल तान दी। उनके हंगामा करने पर पुलिस आरोपी सिपाही के साथ उन्हें भी थाने ले आई, और हिरासत में बैठा लिया, उसकी रायफल भी जब्त कर ली। लेकिन एक फोन आने के बाद आरोपी सिपाही को छोड़ दिया गया। जो रायफल उसने उन पर तानी थी, वह भी उसे दे दी। दूसरे पक्ष के लोगों को भी कार में बैठाकर छोड़ दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देने की कोशिश की तो पुलिस ने तहरीर लेने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
रायफल तानने जैसी कोई घटना नहीं हुई। प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद है। फिलहाल प्लाट की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी है। -उपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर इज्जतनगर थाना