फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टीपीनगर के पास महिला सिपाही से सरेआम छेड़खानी

टीपीनगर के पास महिला सिपाही से सरेआम छेड़खानी

Fri, 28 Sep 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 28 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
टीपीनगर के पास महिला सिपाही से सरेआम छेड़खानी
पुलिस छात्राओं और नौकरी पेशा महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देती है। लेकिन यहां तो शोहदे महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही छेड़खानी करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा घटना ट्रांसपोर्टनगर के पास हो गई। भुता थाने पर तैनात एक महिला सिपाही अपने भाई के साथ जिला अस्पताल आई थी। यहां इलाज कराने के बाद दोनों साथ में नरियावल होते हुए ट्रांसपोर्टनगर पहुंचे थे। उन्हें फरीदपुर अपने आवास पर जाना था। आरोप है कि यहां मौजूद राहुल और संजीव ने महिला सिपाही को देखकर फब्तियां कसना शुरू किया। शुरुआत में महिला सिपाही ने नजरअंदाज किया। लेकिन बर्दाश्त से बाहर होने पर उसने शोर मचाया। थाने पर फोन करके जानकारी दी। कुछ देर में हाईवे पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मी पहुंच गये। घेराबंदी होते देखकर दोनों शोहदे भागने लगे, लेकिन महिला सिपाही ने ही दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू किये। जब पिटाई होने लगी तो शोहदों ने माफी भी मांग ली। बिथरीचैनपुर के इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने बताय कि दोनों बदमाशों को पकड़कर छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भूता थाने में तेनात महिला सिपाही अपने भाई के साथ बरेली से फरीदपुर अपने घर जा रही थी ट्रांसपोर्ट नगर पर नरियाबल निवासी राहुल और संजीव ने महिला सिपाही पर फफ्तीया कसना शुरू कर दिया ।महिला सिपाही के विरोद्ध करने पर शोहदे गाली गलौज करने लगे । इसके बाद महिला सिपाही ने शोहदा का पीछा कर लोगो की मदद से एक शोहदे को पकड़ लिया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने दूसरे शोहदे को गिरफ्तार कर लिया । घटना की जानकारी पर काफी लोग एकत्रित हो गय । महिला सिपाही ने बताया की थाने के एक मामले में बरली जिला अस्पताल गयी थी । पुलिस ने महिला सिपाही की तरफ से दोनो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed