{"_id":"5cdf1506bdec22076100b9d0","slug":"111558123782-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी एक्सप्रेस में जवानों का साधारण कोच पर कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुवाहाटी एक्सप्रेस में जवानों का साधारण कोच पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुवाहाटी एक्सप्रेस के साधारण कोच में घुसे जवानों ने यात्रियों को मारपीट कर कोच से बाहर निकाल दिया। गार्ड के स्टेशन मास्टर को मेसेज के तुरंत बाद ही ट्रेन चल दी। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से शिकायत की लेकिन वह कुछ न कर सके। बाद में रेलवे कंट्रोल में मेसेज के बाद हरदोई में जीआरपी ने सामान उतरवाया।
लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जंक्शन पहुंची। ज्यादातर जवान रिजर्व कोच में चढ़ गए। वहां जगह नहीं मिली तो साधारण कोच में चढ़ गए। उन्होंने यात्रियों से हटने को कहा, लेकिन यात्रियों का कहना था कि वे लालगढ़ से आ रहे हैं, लेकिन जवानों ने उनकी एक न सुनी। कुछ यात्रियों की पिटाई करके कोच से धक्का दे दिया। गार्ड भी जवानों के आगे असहाय नजर आए लेकिन उन्होंने वाकी-टाकी से स्टेशन मास्टर को मेसेज किया। इस बीच सिग्नल डाउन होने से ट्रेन चल दी। पीड़ित यात्री स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे और उन्हें व्यथा सुनाई। यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक और आर्मी आफिसर्स से शिकायत की है। इधर रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद में मेसेज होने के बाद जीआरपी ने हरदोई स्टेशन पर सभी यात्रियों का सामान उतरवाया। जंक्शन पर यात्रियों को काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस से हरदोई भेजा गया। जबकि ट्रेन का हरदोई में ठहराव नहीं है। इसके बाद सभी यात्रियों को लखनऊ पहुंचाया गया, वहां से उन्हें दूसरी ट्रेन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्णऔतार ने बताया कि शिकायत आने से पहले ट्रेन चल दी थी। रेलवे कंट्रोल के मेसेज के बाद हरदोई स्टेशन पर यात्रियों का सामान उतारा गया है।