फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

महिला से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
महिला से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बरेली। सुभाष नगर पुलिस ने सरेराह लोगों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें जेल भेजा गया। इन्होंने एक महिला व अन्य लोगों से मोबाइल लूट की बात स्वीकार की। एक साल से फरार चल रहा चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आकाशपुरम पीलीभीत रोड निवासी राजकिशोर ने थाने आकर तहरीर दी कि चौरासी घंटे मंदिर के पास लाल सफेद रंग की बाइक पर सवार दो लड़कों ने उनका मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग की तो दोनों आरोपी पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया। इनमें फतेहगंज पश्चिमी का प्रदीप और गणेश नगर का अर्जुन शामिल है। दोनों को जेल भेजा गया है। इनके अलावा दरोगा राजीव ने एक साल से फरार चल रहे शांति विहार निवासी रामसिंह कश्यप को गिरफ्तार किया है। वो कबाड़ी है और चोरी का माल खरीदने में नामजद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed