फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोबाइल फटने से लगी आग, 73 घर जले

मोबाइल फटने से लगी आग, 73 घर जले

Fri, 10 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फटने से लगी आग, 73 घर जले
सिकंद्राबाद(लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ाबुजुर्ग में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे 73 घर जल गए। दो गायों के भी मरने की सूचना है। आनन फानन ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लगी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी श्रवण कुमार अपने घर पर मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान वह फट गया। इससे घर में आग लग गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आगे बुझापाना संभव नहीं हो सका। आग की लपटों ने आसपास के अन्य घरों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह देखकर लोगों ने जैसे तैसे घरों से अपने-अपने सामान निकालने की कोशिश की। कुछ लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। थोड़ी ही देर में अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में रामकुमार की दो गाय जिंदा जल गईं। कमलेश के घर में रखे एक लाख रुपये, घरेलू राख हो गए। इसके अलावा मुन्ना, शिव गोविंद, रामगुलाम, रामलखन, रामकिशोर, राधेश्याम, सुंदर, रामू, रामगोपाल, आशाराम, छोट, मड़ाई, श्रीकेशन, संजय, जगन्नाथ, हीरालाल, कामता, रमाकांत, दिनेश, सुरेश, केशव सहित 73 लोगों के घर जल गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह और नीमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि आग मोबाइल की बैटरी फटने से श्रवण के घर से लगने की बात सामने आई है। पीड़ितों को दो दिन के लिए खाने की व्यवस्था करा दी गयी है। राजस्व टीम सर्वे कर रही है। शुक्रवार को सभी पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


भटपुरवा में आग से 20 घर राख
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा गांव में रात करीब दस बजे ढिबरी गिरने से अखिलेश के घर में आग लग गई। देखते ही देखते उत्तम वर्मा, रामनरेश, राममूर्ति, मनोज, देवीप्रसाद, राकेश सहित 20 लोगों के घर जल गए। अखिलेश की बाइक सहित घरों में रखा आनाज कपड़े, बर्तन, नकदी और पंपिंग सेट सहित घरेलू सामान जल गए। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया की पीड़ितों को सहायता दी जाएगी। पीड़ित परिवार को तत्काल राशन देने के भी निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed