फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ये सीबीगंज नहीं ‘वसूली गंज’ है

ये सीबीगंज नहीं ‘वसूली गंज’ है

Tue, 16 Apr 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ये सीबीगंज नहीं ‘वसूली गंज’ है
सीबीगंज। थाने की पुलिस पर एक ही दिन में वसूली के दो संगीन आरोप लगे हैं। एक मामले में दरोगा की नीयत पर सवाल खड़े हुए हैं तो दूसरे में चीता पुलिस सवालों के घेरे में है। दोनों मामलों में ऊपर तक शिकायत की गई है। अधिकारी दोनों मामलों की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाने के एक दरोगा की ड्यूटी इन दिनों परसाखेड़ा जीरो पाइंट पर एसएसटी टीम के साथ लगी है। सोमवार दोपहर में परसाखेड़ा औद्योगिक रोड नंबर चार स्थित वृंदावन बेवरेज लिमिटेड कोकाकोला फैक्ट्री का एक ट्रक फैक्ट्री से कोल्डड्रिंक भरकर परसाखेड़ा गोदाम में उतारने जा रहा था। दरोगा ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर को एक शादी में जरूरत बताकर कोल्डड्रिंक मांगी। ड्राइवर ने देने से मना कर दिया तो दरोगा ने ड्राइवर से अभद्रता की। धमकी दी कि ट्रक का चालान कर थाने में बंद कर देेगे। ड्राइवर ने मोबाइल से यह बात फैक्ट्री प्रबंधन को बताई। फैक्ट्री प्रबंधन ने नाराजगी जताई तो दरोगा ने ट्रक को छोड़ दिया। शाम को फैक्ट्री के एक लिफ्टर को फैक्ट्री से डिपो ले जाया जा रहा था। दरोगा ने लिफ्टर को रोककर उसका ही चालान कर दिया। लिफ्टर ड्राइवर ने इसकी सूचना फैक्ट्री प्रबंधन को दी। आक्रोशित प्रबंधन इस लिफ्टर को लेकर थाने पहुंचा। यहां काफी होहल्ला किया। साथ ही आरोपी दरोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इसके बाद इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने दरोगा की फटकार लगाई तो वह थाने से चले गए। उनका मोबाइल भी बंद जाता रहा। बता दें कि यह वही दरोगा हैं जिन पर एक माह पूर्व बिधौलिया में कोर्ट के स्टे के बाद भी एक प्लॉट पर आरोपी से साठगांठ कर कब्जा कराने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


ढाबा मालिक के भाई का गला दबाने की कोशिश
दिल्ली रोड पर पांडेय ढाबा चलाने वाले मुकेश पांडेय अपने भाई सुनेश पांडेय को लेकर सोमवार रात में सीबीगंज थाने आए। उन्होंने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि आरिफ नाम का दबंग अपने चार साथियों के संग उनके ढाबे पर आकर शराब पीने बैठ गया। उनके भाई सुनेश ने विरोध किया तो बोला कि चीता बाइक वाले सिपाहियों ने भेजा है, वे भी आ रहे हैं। थोड़ी देर में चीता पर तीन सिपाही आए और इनके साथ खाना खाया। सिपाहियों की दावत आरिफ की ओर से की गई थी। जब सुनेश ने जाते वक्त इन लोगों से बिल देने को कहा तो आरिफ ने भाई से मारपीट कर दी। उसका गला दबाने की कोशिश की। बताया कि यह लोग चेतावनी देते चले गए। उन्हें जान का खतरा लग रहा है। इंस्पेक्टर ने तहरीर लेकर इन्हें भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन बेवरेज प्रबंधन के अमरीश कुमार का कहना है कि पुलिस आए दिन उनका शोषण करती है। फिर भी अगर उन्हें कोल्डड्रिंक की जरूरत थी तो फैक्ट्री के शीर्ष प्रबंधन से बात कर सकते थे। कर्मचारियों के साथ गलत किया गया। फैक्ट्री प्रबंधन यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वे लोग एसएसपी से मिलने गए थे लेकिन वह मिल नहीं पाए। कल एसएसपी से शिकायत की जाएगी। लिफ्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। यह नाजायज दबाव बनाने की कोशिश है।


दरोगा और सिपाहियों के मामले में शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी कि आरोपों में कितनी सच्चाई है। स्टाफ का दोष मिला तो कार्रवाई जरूर होगी। - सीमा यादव, सीओ टू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed