फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डॉक्टर की आत्महत्या का मामलाः चार दिन पुरानी थी डॉक्टर की लाश, पेट था खाली

डॉक्टर की आत्महत्या का मामलाः चार दिन पुरानी थी डॉक्टर की लाश, पेट था खाली

Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की आत्महत्या का मामलाः चार दिन पुरानी थी डॉक्टर की लाश, पेट था खाली
बरेली। राजेंद्र नगर के एक मकान में बृहस्पतिवार शाम मिली डॉक्टर मानवेंद्र सिंह की लाश का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में डॉक्टर की लाश को चार दिन पुराना माना गया। डॉक्टरों के मुताबिक मानवेंद्र सिंह का पेट भी खाली था। यानि घटना के वक्त उन्होंने कुछ नहीं खाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। डॉक्टर पत्नी से विवाद के बाद करीब छह महीने से अकेले रह रहे थे। पत्नी बेटे के साथ मायके में रहती थीं। आत्महत्या की वजह पत्नी से अलग रहने की और डेंटल क्लीनिक न चलने की वजह से डिप्रेशन में करना माना जा रहा है। हालांकि परिवार इस पर कुछ भी कहने से बचा। सीतापुर में तैनात मृतक के भाई तन्वेंद्र सिंह ने बताया कि दो फरवरी को भाई से बात हुई थी। तब उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। बता दें कि दादी के कहने पर बेटा अपने पिता मानवेंद्र सिंह का हालचाल लेने बृहस्पतिवार को घर पहुंचा तो उसे उनकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। इस पर पड़ोसी को बुलाकर दिखाया गया। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया था। डॉक्टर ने कनपटी में 315 बोर के तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। गोली आरपार निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed