फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fds

Noida News: आईपीएस संकल्प शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त

Tue, 03 Nov 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
fds
आईपीएस संकल्प शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को नया संयुक्त पुलिस आयुक्त मिल गया है। शासन ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को इस पद पर तैनात किया है। वह अभी तक कानपुर नगर में तैनात थे। वह नोएडा जोन के पहले डीसीपी रह चुके हैं। मंगलवार को शासन की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल में उनकी नियुक्ति की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त का पद 31 अक्तूबर को राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली चल रहा था। अब संकल्प शर्मा इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। संकल्प शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचाने जाते हैं। पुलिसिंग के दौरान उनके कई एक्शन चर्चा में रहे हैं। एक बार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह डिवाइडर फांदकर उपद्रवियों का पीछा करते नजर आए थे। संकल्प शर्मा का शैक्षिक सफर भी खास रहा है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और वर्ष 2012 में आईपीएस बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed