{"_id":"5c51ffe9bdec227391006ce7","slug":"111548877801-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरे टेंपों और कार में भिड़ंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरे टेंपों और कार में भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को लालपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी का ड्राइवर पंचर टायर पर कार को डोहरा मोड़ तक भगा कर लाया। यहां टायर फट गया। चिंगारियां निकलने लगी तो ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है। कार चलाने वाला किसी बैंक का मैनेजर बताया जा रहा है।
इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर केसरपुर की तरफ से आ रही एक कार ने सामने आ रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपों में टक्कर मार दी। टक्कर होने पर टेंपों पलट गया और पांच श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर के बाद ड्राइवर पंचर टायर पर गाड़ी भगाकर डोहरा मोड़ तक ले आया। यहां फटा हुआ टायर उतरने के बाद चिंगारियां निकली तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस कार अहलादपुर चौकी ले आई। वहां लालपुर चौराहे पर खड़ी एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस घायलों को मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। चालक भी टेंपों छोड़कर उनके साथ चला गया। टेंपों को भी अहलादपुर चौकी लाया गया। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी चालक केसरपुर का रहने वाला एक बैंक मैनेजर था। यहां डोहरा मोड़ पर भी दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी में एक एक अज्ञात युवक गाड़ी में रखा सामान निकालने आया था। पुलिस के पूछने पर उसने बताया कि गाडी में रखी बैंक की कुछ चाबियां और जरूरी कागजात से भरा बैग ले जाना है। पुलिस गाड़ी चालक की तलाश में जुटी है।