{"_id":"5b819ec542c792463e41bf9b","slug":"111535221445-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसाखेड़ा स्थित आइसक्रीम फ्रैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर लिफ्ट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रामपुर रोड पर जाम लगाकर रोडवेज की बसों और फैक्ट्री के वाहनों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। बाद में मृतक के परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन में समझौता हो गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
शुक्रवार रात गांव परधौली के 28 वर्षीय तेजपाल एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शुक्रवार रात लिफ्ट पर काम करते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गए। गंभीररूप से घायल तेजपाल को फैक्ट्री प्रबंधन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने तेजपाल के घरवालों से बात करके उनसे लिखित समझौता कर लिया। इसमें तय हुआ कि सोमवार को फैक्ट्री खुलने पर घरवालों को आर्थिक सहायता दे दी जाएगी, लेकिन फैक्ट्री के कुछ श्रमिकों ने समझौते को मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने गांव वालों की मदद से परसाखेड़ा पुलिस चौकी के सामने हाईवे जाम कर रोडवेज बसों समेत कई वाहनों को पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन और परिजनों के बीच फिर समझौता हो गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव गांव ले गए। सीबीगंज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जाम लगाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।