{"_id":"5b6200574f1c1ba03e8b4904","slug":"111533149271-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के फोटो साफ हैं, दो दिन में करो खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों के फोटो साफ हैं, दो दिन में करो खुलासा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले एडीजी प्रेमप्रकाश ने मिनी बाईपास पर कोरियर कंपनी में हुई लूट की घटना का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस वारदात के खुलासे के लिए एडीजी ने इंस्पेक्टर को दो दिन का समय दिया। कहा, लुटेरों के सीसीटीवी कैमरे से साफ फोटो मिले हैं, लिहाजा बदमाशों को दो दिन में पकड़ा जाए। इसके अलावा उन्होंने इंदिरानगर में शिक्षिका के घर में हुई 1.95 लाख और आईसीआईसीआई बैंक से 20 लाख रुपये की चोरी के घटनाक्रम की भी जानकारी ली।
मंगलवार रात मिनी बाईपास पर डेलीवेरी कोरियर कंपनी के ऑफिस से असिस्टेंट मैनेजर राजू से तीन बदमाश 3.25 लाख रुपये लूट ले गए थे। बदमाशों के फोटो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बिल्कुल साफ आए हैं। बुधवार शाम मौके पर पहुंचे एडीजी ने इंस्पेक्टर को घटना के दो दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान इंस्पेक्टर ने एडीजी को बताया कि कुछ बदमाश चिह्नित किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद एडीजी इंदिरानगर में शिक्षिका कमलेश के घर पहुंचे। 15 फरवरी को उनके घर से चोर 45 हजार की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया, मगर माल की बरामदगी नहीं की। शिक्षिका ने विवेचक पर माल रख लेने का आरोप लगाया तो एडीजी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ही सीओ प्रथम को इस मामले में जांच के निर्देश दिए और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। इसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे। बैंक से कुछ दिन पहले हुई 20 लाख रुपये की चोरी की घटना के बारे में जानकारी की। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि गैर जनपद के बदमाश चिह्नित कर लिए गए हैं, जल्दी ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
पैदल गश्त पर निकले एसएसपी ने कराए चालान
एडीजी जब राउंड पर थे तो एसएसपी मुनिराज जी. भी पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने संजयनगर पेट्रोल पंप से पीलीभीत बाईपास तक पैदल गश्त की। इस दौरान रास्ते में बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते मिले लोगों के चालान कराए।