फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाईपास पर कब्जे की साइड स्टोरी

बाईपास पर कब्जे की साइड स्टोरी

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाईपास पर कब्जे की साइड स्टोरी
इज्जतनगर में जमीनों पर पहले भी हुई है कब्जे को कोशिश
विज्ञापन

सराफा कारोबारी समेत दो लोग पहले भी दर्ज करा चुके हैं रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
इज्जतनगर क्षेत्र की जमीनों पर लंबे समय से भूमाफिया की नजरें हैं। ट्यूलिप टॉवर के पीछे जमीन कब्जाने की कोशिश से पहले भी इज्जतनगर क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सराफा कारोबारी राजकुमार अग्रवाल समेत दो लोग रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।

पूर्व विधायक के करीबी समेत पांच पर हुई थी रिपोर्ट
आलमगीरीगंज के सराफा कारोबारी राजकुमार अग्रवाल की जमीन पर वर्ष 2012 में कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पूर्व सपा विधायक के करीबी गिरधरपुर निवासी सलीम, मोहम्मद यूनिस, शबाब उद्दीन, ओमप्रकाश और खूबचंद के खिलाफ 20 अप्रैल 2013 को थाना इज्जतनगर में राजकुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन लोगों ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके कब्जे की कोशिश की। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


एक अन्य कब्जे को लेकर हुआ था बलवा
थाना इज्जतनगर में ही एक अन्य रिपोर्ट सैदपुर हाकिंस निवासी मोहम्मद सलमान ने गुलाबनगर निवासी असलम सैफी, कसमुद्दीन, परवेज, राशिद, भूरा एवं 20-25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। 18 मार्च को दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट में सलमान ने कहा कि उन्होंने बदायूं निवासी विशाल शर्मा और मोहम्मद तनवीर से प्लाट खरीदा था। जब वह निर्माण कराने लगे तो कुछ लोग वहां पहुंचे और खुद को असलम सैफी को आदमी बताते हुए निर्माण न करने की बात कही और 20 लाख की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने कहा, रुपये दिए बिना प्लाट को भूल जाओ वरना जान से हाथ धो बैठोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed