फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेरी मदद करें, ताकि मैं भाजपा नेताओं को तीन लाख दे सकूं

मेरी मदद करें, ताकि मैं भाजपा नेताओं को तीन लाख दे सकूं

Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मेरी मदद करें, ताकि मैं भाजपा नेताओं को तीन लाख दे सकूं
फोटो ---
विज्ञापन


‘मेरी मदद करें, ताकि मैं भाजपा नेताओं को तीन लाख दे सकूं’
प्रॉपर्टी डीलर से तीन लाख की रंगदारी मांगने का मामला
- जमीन की पैरवी करने वाले ने सोशल साइट पर लोगों से मांगी मदद
- सीओ तृतीय कार्यालय में पीड़ित पक्ष ने बयान दर्ज कराए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष के तीन लाख की रंगदारी मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद वादी पक्ष सोशल साइट पर लोगों से रंगदारी देने के लिए चंदा मांग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर ने सोशल साइट पर लिखा कि ब्राह्मण समाज के लोगों से अनुरोध है, मेरी आर्थिक मदद करें, जिससे मैं बरेली के महानगर भाजपा नेताओं को तीन लाख रुपये दे सकूं। वादी पक्ष की तरफ से सोशल साइट का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इधर, सीओ तृतीय कार्यालय में वादी पक्ष ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। अब ऑडियो की जांच होनी है।
इस मामले की शुरुआत 18 अप्रैल को आईजी ऑफिस में इज्जतनगर के एक प्लॉट पर निर्माण कराने के विवाद से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड रुक्मिणी देवी और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि ऐलन क्लब में बीजेपी के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री यतिन भाटिया और कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर धमकी दी कि मकान पर निर्माण नहीं होने देंगे। प्रॉपर्टी डीलर ने संदीप अग्रवाल से इस बाबत फोन पर हुई बातचीत का कथित ऑडियो भी पेश किया था। मामले की शिकायत पर आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने मामले की जांच सीओ तृतीय को सौंपी है।
विज्ञापन

सीओ तृतीय नीति द्विवेदी ने बताया कि दूसरे पक्ष के राजीव जैन ने जमीन के कागज सहित दस्तावेज पेश किए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। वादी पक्ष से रुक्मिणी देवी, आशुतोष शर्मा ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। इनकी प्रमाणिकता भी परखी जा रही है। सीओ तृतीय कार्यालय के दरोगा नाजिर अली ने बयान दर्ज किए हैं। उधर, आशुतोष शर्मा ने बताया कि अगर पुलिस एफआईआर नहीं करेगी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष से राजीव जैन ने जमीन के कागज दिए हैं। ऑडियो की जांच अभी नहीं हो सकी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed