फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मांगी क्रेन लौटाई, नई ठेके पर ले आई ट्रैफिक पुलिस

मांगी क्रेन लौटाई, नई ठेके पर ले आई ट्रैफिक पुलिस

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मांगी क्रेन लौटाई, नई ठेके पर ले आई ट्रैफिक पुलिस
बरेली। यातायात पुलिस अब तक पीलीभीत पुलिस की क्रेन से शहर में नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां हटवा रही थी। पीलीभीत पुलिस ने क्रेन वापस मंगा ली तो यातायात पुलिस ने ठेके पर नई क्रेन मंगाकर काम शुरू कर दिया। यह अपेक्षाकृत बड़ी क्रेन है जो भारी गाड़ियों को भी उठा सकेगी। चालान के अतिरिक्त 900 रुपया जुर्माना वाहन चालकों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

करीब चार महीने पहले आला हजरत उर्स में वाहनों की भीड़ का हवाला देकर बरेली यातायात पुलिस ने आईजी से एक क्रेन की मांग की थी। आईजी ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि पीलीभीत पुलिस के पास ऐसी खुद की क्रेन है। आईजी के निर्देश पर क्रेन बरेली, यातायात पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने इसे लौटाया नहीं बल्कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने के काम में लेने लगी। बाद में एसपी, पीलीभीत की लंबी लिखा-पढ़ी के बाद डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने क्रेन वापस भेजने के निर्देश दिए। पीलीभीत पुलिस को क्रेन वापस देने के साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने एक फर्म से क्रेन का अनुबंध कर लिया। नई क्रेन बुधवार को यातायात पुलिस को मिल गई। पूजन के बाद वाहनों को उठाना भी शुरू कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह बड़ी क्रेन है जो ज्यादा बड़ी कारें भी उठाकर पुलिस लाइन ला सकेगी। यहां जुर्माना वसूलकर ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed