{"_id":"5bca14b9bdec22699c0c0871","slug":"101539970233-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बनने के बाद तीसरी बार टूटा है तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्यामगंज पुल बनने के बाद चायनीज मांझे से हादसे होने पर स्ट्रीट लाइट लगाने वाली ठेका कंपनी ने बिजली के पोल पर तार बांधकर मांझे को पुल पर सड़क से गुजरने वालों पर गिरने से कुछ हद तक रोक दिया था। कुछ समय सब ठीक रहने के बाद बिजली के पोल के बंधे तार टूटने लगे। हादसों की मीडिया कवरेज के बाद नगर निगम सामने आया और पोल से बंधे तारों की मरम्मत कराई गई। हालांकि इस दौरान कई हादसे होने से लोगों को गर्दन, चेहरे पर घाव झेलने पड़े। नगर निगम द्वारा मरम्मत के बाद कई महीने यह तार दुरुस्त रहे। अब पतंगबाजों की मांझे के जरिये इन तारों से जोर आजमाइश होने का नतीजा है कि यह तार एक बार फिर टूटने लगे हैं। जाहिर सी बात है कि समय रहते इनकी मरम्मत न की गई तो बड़ी संख्या में इस पुल से गुजरने वालों पर खतरनाक मांझे का खतरा बना रहेगा। बृहस्पतिवार को हादसा होने के बाद पुल से गुजरने वालों के बीच भी हल्का खौफ था। सोशल साइट पर वायरल तस्वीर को देख चुके लोग अपनी गाड़ी को मध्यम गति पर चलाते हुए इस पुल से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।