फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी युवक की मां ने 11 पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 17 Dec 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में शुक्रवार को मस्जिद से आरोपी के सामाजिक बहिष्कार का एलान के बाद रविवार को आरोपी की मां ने 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी आरोपी के गांव के ही हैं। युवक की मां का कहना है कि उसके बेटे को फंसाया जा रहा है। उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किया है। कुछ लोग बेटे को जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे गांव से भी निकलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

कस्बे से सटे एक गांव के युवक पर प्रेमिका से बनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। इसको लेकर गांव के लोगों में रोष है। गांव के कुछ लोगों ने एसडीएम कुमार धर्मेंद्र को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की थी। शुक्रवार को गांव की मस्जिद से एलान किया गया कि आरोपी भरे समाज के सामने अपना गुनाह कबूल कर तौबा कर ले वरना समाज से बहिष्कार कर दिया जाएगा। वहीं इस मामले में आरोपी की मां ने शनिवार को कोतवाली तहरीर देने पहुंची लेकिन कोतवाल के न मिलने पर वह लौट गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से बाहर निकालने को कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं। रविवार को आरोपी की मां ने कोतवाल गौरव सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के शमशाद, सोदर, मोहम्मद नवी, मुन्ने चौबारी बाले, करार अहमद म्यूडी वाले, जलालुदीन पंचमपुर बाले, रिजवान, फारूख डांग वाले, गुप्ताजी, मुस्तकीम, रियाज गुडडू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed