फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े युवक की गोली लगने से मौत

Sun, 03 Nov 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
क्योलड़िया/नकटीनरायनपुर। मंगनी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। मृतक के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्योलड़िया के परशुरामपुर गांव के भूरे उर्फ एजाज अहमद की बेटी का रिश्ता अंटगाचांदपुर गांव से तय हुआ था। शनिवार को घर में मंगनी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच भीड़ में खडे़ गांव के रेहान ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे से निकली एक गोली छत पर खड़े सलीम पुत्र मोहम्मद रफी के सीने में जा लगी, इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जिला अस्पताल ले जाते वक्त सलीम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ सौरभ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सलीम के पिता की ओर से आरोपी रेहान के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल क्योलड़िया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में कई मौतों के बाद भी सबक नहीं ले रहे लोग
शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग करना स्टेटस का सिंबल बन गया है। इसकी वजह से तमाम अवसरों पर खुशी का माहौल गम में बदल चुका है, लेकिन फिर भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। हर्ष फायरिंग से क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग इनमें जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। यदि फायरिंग लाइसेंसी असलहा से की गई है तो निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। यदि अवैध असलहा से फायरिंग का मामला सामने आता है तो इस आपराधिक कृत्य के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र सिंह, सीओ नवाबगंज
- घटना की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ सिंह, एसओ क्योलड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed