{"_id":"5d2642678ebc3e6c940cf785","slug":"crime-nawabganj-news-bly3681378161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर पेट्रोल पंप मालिक से तीन लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर पेट्रोल पंप मालिक से तीन लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक व मुनीम की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर करीब तीन लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। व्यापारी और मुनीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने जमकर पीटा और धमकाने के लिए हवाई फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में घंटों में कांबिंग करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी जितेंद्र मोहन देवल का बरौर गांव में पेट्रोल पंप है। बुधवार रात करीब नौ बजे पेट्रोल पंप बंद करने के बाद जितेंद्र अपने मुनीम राजेंद्र कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जितेंद्र के मुताबिक लाईखेड़ा और पिपरा निगोही गांव के बीच पहले से दो बदमाश बाइक लेकर खड़े थे। उनमें एक खड़ा था और दूसरा झुककर बाइक देखा रहा था। जितेंद्र को लगा कि उनकी बाइक खराब हो गई है। मगर नजदीक पहुंचते ही खड़े हुए बदमाश ने मिर्च का पाउडर उनके मुंह पर फेंका। आंखों में मिर्च पड़ने से जितेंद्र और राजेंद्र हड़बड़ाकर बाइक समेत नीचे गिर गए। उनके नीचे गिरते जितेंद्र के हाथ से ही बदमाश बैग छीनने लगे। बैग में 2.95 लाख रुपये नकद, मोबाइल, कागजात और पेट्रोल पंप की चाबी थी। विरोध पर बदमाशों ने जितेंद्र और मुनीम राजेंद्र को तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से हवा में फायर किया। इसी बीच उनके अन्य साथी पहुंच गए और बैग छीनने के बाद बदमाश दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद जितेंद्र ने मुनीम के मोबाइल से यूपी 100 कोे दी। इसके बाद सीओ नवाबगंज जगमोहन सिंह बुटोला और इंस्पेक्टर गौरव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में पुलिस काफी देर तक कांबिंग करती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। जितेंद्र मोहन देवल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
आठ माह पहले भी हुई थी वारदात
नवाबगंज। पेट्रोल पंप मालिक जितेंद्र के साथ आठ माह पहले भी वारदात हुई थी। उस दिन भी जितेंद्र पंप बंद करने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में बरौर के पास मिले बदमाशों ने डंडा मारकर जितेंद्र को गिरा दिया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट नवाबगंज थाने में लिखाई थी, लेकिन पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर कार्रवाई नहीं की।