{"_id":"5d1d19708ebc3e3ca305b44d","slug":"crime-nawabganj-news-bly367226457","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में खड़ी अधिवक्ता की बाइक सिपाही ने तोड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में खड़ी अधिवक्ता की बाइक सिपाही ने तोड़ी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। रास्ते में बाइक खड़ी कर अदालत का काम निपटाने गए एक अधिवक्ता की बाइक को डायल 100 के एक सिपाही ने क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी मिलते ही नाराज अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर किया। सिपाही के माफी मांगने के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया।
अधिवक्ता विजेंद्रपाल सिंह तहसील में विधिक कार्य करते हैं। बुधवार को अधिवक्ता बाइक को कोतवाली जाने वाले रास्ते पर खड़ी कर कोर्ट में चले गए। कुछ देर बाद एक डायल 100 की गाड़ी उधर से गुजरी। आरोप है कि गाड़ी पर तैनात सिपाही ने अधिवक्ता की बाइक को गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया और चले गए। मामले की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता माजिद अली के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव किया। अधिवक्ता सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बिगड़ता देख सिपाही ने अधिवक्ताओं से माफी ली। इसके बाद मामला रफा दफा हो गया।