{"_id":"5d5e52358ebc3e6c2e366213","slug":"crime-in-pilibhit-man-shot-by-meat-smugglers-as-he-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: विरोध करने पर पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: विरोध करने पर पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली, मौत
Thu, 22 Aug 2019 02:02 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक सोनू(फाईल फोटो) और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहनपुर ग्राम में पशु तस्करों का विरोध करने के चक्कर में एक ग्रामीण की जान चली गई।घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। मोहनपुर गांव के रहने वाले सोनू अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क की दूसरी तरफ तस्कर अपने वाहन में आवारा पशुओं को भर रहे थे।
विज्ञापन
यह देखते ही सोनू ने परिवार के लोगों को जमा कर लिया और विरोध करने लगे। विरोध और हल्ला करने पर गुस्साए तस्करों ने तमंचा निकाला और सोनू पर गोली चला दी और मौके पर से फरार हो गए। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल सोनू को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बरेली के अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर पुलिस रात में ही गांव पहुंची और लोगों से मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर की जा रही है।
विज्ञापन