फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in pilibhit

अलर्ट के बीच फिर भड़काऊ पोस्ट, छह पर रिपोर्ट, हड़कंप

Thu, 19 Dec 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। माहौल खराब करने की नियत से फेसबुक पर एक बार फिर एक समुदाय को भड़काने की कोशिश की गई। आपत्तिजनक पोस्ट के बाद कई लोग उस पर कमेंट करने लगे। मामला संज्ञान में आने पर छह लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट किया जा चुका है, लेकिन खुराफाती बाज नहीं आ रहे। पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट डालने पर तीन लोगों को एक दिन पहले जेल भेजा था, हालांकि 10 आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस उनकी तलाश कर ही रही थी कि बुधवार को एक और मामला सामने आ गया। जाकिर अली बरेलवी सुन्नी नाम से बनी फेसबुक आईडी से भड़काऊ पोस्ट की गई। इस पोस्ट को नदीम खान नामक युवक की आईडी से शेयर कर दिया गया। इसके बाद कई लोग इसमें भड़काऊ कमेंट करते रहे। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो खलबली मच गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल के निर्देश पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, एसआई गौरव विश्रोई छानबीन में लग गए। साइबर सेल टीम की भी मदद ली गई। शाम तक पुलिस ने पोस्ट से जुड़ी जानकारी जुटाई। फिर छह को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसमें सबसे पहले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल ने बताया कि जाकिर अली, नदीम खान, एजाज अहमद, जेबा खान, जावेद अजीज, हामिद रजा छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला पंजाबियान के एक युवक का नाम लोगों को भड़काने को लेकर सामने आया। इसका भी त्वरित संज्ञान लिया गया। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की गई। अभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सोशल मीडिया साइट्स पर पुलिस की नजर है। किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर भी कार्रवाई होगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed