फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in pilibhit

पांच जगह ताले तोड़े, दो से चोरी, तीन में नाकाम

Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
ग्रामीण इलाकों में दस्तक देकर चोरों ने सुरक्षा बंदोबस्त की कलई खोल दी। न्यूरिया में पांच दुकानों के ताले तोड़े और हजारों का सामान चुराकर ले गए। तीन दुकानों से चोर सामान समेटने में नाकाम रहे। उधर, पूरनपुर के घुंघचाई चौकी क्षेत्र में भी किसान के मकान में नकब लगाकर वारदात की गई। दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश हुई। आहट पर जागे ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस की संजीदगी नहीं दिखाई दी। कार्रवाई मौका मुआयना करने तक सीमित रही। न तो रिपोर्ट दर्ज की गई, न ही सुरागरसी के ठोस प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

न्यूरिया। ग्राम खजुआ दीननगर निवासी मंगलसेन का बिथरा अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर आ गए। कुछ देर बाद चोरों ने दुकान को निशाने पर ले लिया। शटर पर लगे ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे। यहां से 15 हजार नकद, कुछ सामान चोरी कर लिया। पड़ोस के ही रामपाल के जनरल स्टोर के भी ताले तोड़े गए। यहां से चोर पांच हजार कीमत का सामान समेटकर ले गए। इसके अलावा हरीश कुमार, रामस्वरुप और वरुण सिंह की दुकान के ताले तोड़ लिए गए, लेकिन चहलकदमी होने पर वारदात नहीं हुई। रात करीब साढ़े 11 बजे गश्त पर निकले होमगार्ड ने दुकानों के टूटे ताले देख थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जानकारी की। दूसरे दिन मंगलवार सुबह व्यापारी थाने पहुंचे और तहरीर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष घटना को लेकर संजीदा नहीं थे। तहरीर देने के लिए व्यापारी इकट्ठा होकर गए तो वह कमरे से बाहर ही नहीं आए। उधर, थानाध्यक्ष बिरजाराम ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पूरनपुर। क्षेत्र के उदराह गांव निवासी लालाराम खेती करते हैं। तीन दिन पूर्व वह पत्नी धनदेवी और दो बच्चों संग ससुराल बंडा (शाहजहंापुर) गए थे। घर पर 15 वर्षीय पुत्र पंकज और बेटी तेरह वर्षीय पूनम थी। सोमवार रात को दोनों बरामदे में सो रहे थे। इस बीच पीछे की तरफ नकब लगाकर चोर कमरे में पहुंच गए। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। यहां से चोर 40 हजार रुपये, जेवरात समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह बक्शा नजदीक में ही एक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव सिमराया में ज्ञानी सिंह की किराना और भूपेंद्र सिंह के मेडिकल स्टोर को भी निशाने पर लिया। यहां चोर ताले तोड़ने मेें कामयाब भी हो गए, लेकिन आहट पर जाग हो गई। ग्रामीणों ने ताले तोड़ रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। इसके अलावा अशोक नगर कॉलोनी में मकान की जाली तोड़कर भीतर प्रवेश करने की कोशिश करते एक युवक को भीड़ ने पकड़ा। उसको पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। घुंघचाई चौकी इंचार्ज संजीव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किए गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। थाना पुलिस को मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed