फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in mirzapur shahjhapur

चोर पकड़ने आई पुलिस टीम पर ‘पंखियों’ का हमला

Thu, 18 Jul 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
crime in mirzapur shahjhapur
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। मिर्जापुर थाने के अंतिम गांव पंखिया नगला (इस्लाम नगर) में बुधवार दोपहर चोरों को पकड़ने आई फर्रुखाबाद की एसओजी और शमशाबाद थाने की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग करते हुए किसी तरह भागकर बमुश्किल जान बचाई। फिर भी ग्रामीणों ने सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की रिपोर्ट मिर्जापुर थाने में शमशाबाद थाने के एसआई अमित कुमार ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में हुईं चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगी टीम में शामिल थाने के एसआई अमित कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में कई चोरियां हो चुकी हैं। चोरियों की जांच पड़ताल में मिर्जापुर थाने के गांव पंखिया नगला के सलमान, पतले व तरजमा के नाम प्रकाश में आए हैं। उन्हीें की गिरफतारी के लिए एसओजी टीम के साथ बुधवार को दबिश दी गई थी। आरोपियों को गिरफतार कर जैसे ही वह लोग वाहन में बैठकर चले, तभी तमाम ग्रामीणों ने मिलकर लाठी डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपियों को छुड़ा ले गए । ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग कर किसी तरह जान बचाई। फिर भी हमलावरों ने दोनों सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही मिर्जापुर थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे।
विज्ञापन

चोरी की सुरागरसी में हुई आपस में मारपीट
मिर्जापुर। पुलिस गिरफ्त में आए सलमान की मां अनवरी पत्नी अली हसन ने बताया कि गांव के अल्हारख्खा व सज्जाद ने उसके पुत्र की चोरी में झूठी सुरागरसी करके उसे पकड़वाया है। इन्हीं लोगों ने पुलिस के चले जाने के बाद उसके घर में आग लगा दी। उसकी व उसकी बहू के साथ मारपीट की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ मारपीट व लूटपाट का आरोप
मिर्जापुर। कल्लो पत्नी सज्जाद ने पुलिस को बताया कि गांव के सरवर अली, अनवर अली, भूरा, राजाबाबू व अनवरी पत्नी अलीहसन ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसका हाथ टूट गया। आरोप है कि आरोपियों ने अजनवी पुत्री अल्हारख्खा, नीशा पत्नी हाशिद व रोशनी पुत्री सज्जाद को पकड़कर गन्ने के खेत में ले गए और मारपीट कर नाक-कान में पहने जेवर लूट लिए। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उन्हें सुरागरसी के संदेह में पीटा है।
...फिर पुलिस ने मचाया तांडव
मिर्जापुर। गांव में चल रहे मदरसे के हाफिज मासूम अंसारी ने कारतूस के खोखे दिखाते हुए कहा कि पुलिस ने लगभग दो दर्जन हवाई फायर किए। जिससे भयभीत ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। फिर पुलिस ने गांव में जमकर तांडव किया। हाफिज के बयान की पुष्टि गांव के दर्जनों लोगों ने की।
फर्रुखाबाद के शमशाबाद की पुलिस टीम पंखिया नगला में चोरी करने के एक आरोपी को पकडने आई थी। जिसे पुलिस टीम ने पकड़ा था, उसके बारे में गांव के लोग कह रहे थे कि यह रंजिशन फंसाया जा रहा है, यह चोरी में शामिल नहीं है और इसी के साथ ग्रामीणों ने उग्र व्यवहार किया ताकि पकड़ा गया आरोपी भाग जाए, विरोध में पुलिस की ग्रामीणों से काफी झड़प हुई। पुलिस की गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हुईं हैं, इसके बारे में कंफर्म नहीं है, केवल सुना है, वैसे घटना के बाद मामले की सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

अपर्णा गौतम, एएसपी ग्रामीण
गांव में पहले भी चोरी की घटनाओं को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी, फर्रुखाबाद पुलिस गांव में दबिश देने गई थी। जिससे यह घटना हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed