फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in jahanabad pilibhit

बेखौफ हत्यारोपी ने साले को फोन पर धमकाया

Sun, 06 Oct 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime in jahanabad pilibhit
जहानाबाद / पीलीभीत। ससुर की पेट में चाकू घोंपकर हत्या करने वाले युवक को पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी पकड़ नहीं सकी है। हत्यारोपी को अपने किए पर बिल्कुल पछतावा नही है। उसने ससुर की हत्या करने के बाद भी साले को फोन कर धमकाया और ससुरालवालों से गाली गलौज की। बहनोई की धमकी के बाद मृतक करन सिंह के परिवार को दामाद से डर सताने लगा है। उधर, पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर दामाद पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बार नवादा निवासी 50 वर्षीय करन सिंह की शुक्रवार सुबह उनके दामाद जतीपुर निवासी सर्वेश कुमार ने चाकू से घोंपकर हत्या कर दी थी। बेटे सुशील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल पा रही। कई जगह दबिश देने के बाद भी नतीजा शून्य है। उधर, हत्यारोपी दामाद के हौसले बुलंद हैं। ससुर की हत्या करने के बाद भी उसने शुक्रवार रात आठ बजे पीड़ित परिवार को कॉल की। पहले वह ससुर के बारे में जानकारी करता रहा और फिर अचानक साले से गाली गलौज शुरू कर दी। हत्यारोपी से साले ने फोन पर बात की। दोनों से ही उसने फोन पर कहा कि ससुर जी का हाल क्या है। वह जिंदा हैं या मर गए। फिर ससुरालवालों को गाली देकर फोन काट दिया।
विज्ञापन


सर्विलांस टीम संग पहुंचे सीओ, जुटाई जानकारी
आरोपी सर्वेश की गिरफ्तारी को लेकर उसके बारे में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। शनिवार को सीओ सदर योगेंद्र कुमार, स्वाट-सर्विलांस टीम प्रभारी आलोक मिश्र गांव पहुंचे। परिवार से मुलाकात की गई। उनको विश्वास दिलाया कि जल्द आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पुत्री और आरोपी की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि सर्वेश शादी के तीन साल बाद से ही उसको परेशान करने लगा था। गाली गलौज कर मारपीट करना उसके लिए आम बात थी। कई बार परेशान होकर वह मायके आ चुकी है। एक साल पूर्व सर्वेश ने उसकी इतनी पिटाई की थी कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। एक माह पूर्व जब भी मारपीट की गई थी, तभी वह वापस आ गई थी। इसकी एनसीआर भी दर्ज कराई गई थी। आए दिन परिवार को सर्वेश धमकाता रहता था। हालांकि किसी ने ये अंदाजा नहीं लगाया था कि वह पिता करन सिंह की हत्या कर देगा। उसके फरार होने से परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान का खतरा बताया।

ससुर की हत्या से दो घंटे पहले किया था फोन
मृतक करन सिंह की पुत्रवधु मीना ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हत्यारोपी सर्वेश ने उनके मोबाइल पर कॉल की थी। वह पत्नी मंजू देवी से बात करने की जिद कर रहा था। इंकार करने पर उसने खुदकुशी कर फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मंजू की बात करा दी गई थी। जब वह उससे गाली गलौज करने लगा तो मंजू ने कॉल काट दी थी। इसी से गुस्सा कर करीब दो घंटे बाद वह घर आ धमका और हंगामा कर दिया। पिता करन सिंह उसको शांत करने गए तो बाइक की डिग्गी से चाकू निकालकर घोंप दिया।

करन सिंह की हत्या के मामले में सीओ सदर की अगुवाई में दो टीमें काम कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं, सख्त कार्रवाई होगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed