फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in jahanabad pilibhit

पेट में चाकू घोंपकर ससुर की हत्या

Sat, 05 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime in jahanabad pilibhit
जहानाबाद ( पीलीभीत)। मायके में रह रही पत्नी की विदा कराने गए युवक ने विवाद हो जाने पर ससुर की पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। इस वारदात से घर में अफरातफरी मच गई। आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने अपने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बार नवादा निवासी 50 वर्षीय करन सिंह खेती करते थे। उनकी बेटी मंजू की शादी 10 साल पहले ग्राम जतीपुर निवासी वीरेंद्र के पुत्र सर्वेश से हुई थी। उसके दो बच्चे ऐबरन (7) और प्रियांश (4) हैं। दो माह पूर्व दंपती में विवाद हो गया। मंजू बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। करन सिंह के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे बहनोई सर्वेश कुमार घर आए। उस वक्त पिता करन सिंह घर पर ही थे। सर्वेश ने पिता से विदा करने को कहा, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सर्वेश ने पिता से गाली गलौज शुरू कर दी। काफी समझाने पर सर्वेश शांत हो गए। इस बीच पिता उनको दरवाजे के पास ले गए। वहां सर्वेश फिर उग्र हो गया और उसने पिता के पेट में चाकू से कई वार किए। इसके बाद सर्वेश फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर परिवारवाले और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आननफानन में पिता को शाही चौकी ले गए। थाना जहानाबाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में करन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया पकड़ने की कोशिश की
ससुर को चाकू मारकर भाग रहे आरोपी सर्वेश को पकड़ने के लिए शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने प्रयास किया था। वह उसको पकड़ने के लिए पीछे दौड़े भी, लेकिन असफल रहे। आरोपी बाइक पर सवार होकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो मारने के इरादे से ही आया था सर्वेश
करन सिंह के परिवार का साफ कहना है कि आरोपी सर्वेश हत्या के इरादे से ही आया था। घर में घुसने के बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दी थी और शांत कराने पर बार-बार कह रहा था कि वह हत्या करने आया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। अब तक की जांच में विदा कराने को लेकर विवाद निकलकर सामने आ रहा है। गहनता से पड़ताल की जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed