{"_id":"3af3c10e6ad7fdda4dab7da9bcff6157","slug":"crime-hindi-news-821","type":"story","status":"publish","title_hn":" सलमान की अब संभल में हो रही है तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान की अब संभल में हो रही है तलाश
बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बारादरी इलाके के सुरेश शर्मा नगर में अकेले रहने वाले इंजीनियर गोपेश्वर सिंह और उनकी पत्नी आशा सिंह की हत्या के मामले में बारादरी पुलिस संभल में छैमारों के ठिकानों पर भी दबिशें दे रही है। इससे पहले मुरादाबाद में भी इस मामले में फरार चल रहे छैमारों की यहां की पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को एक अभियुक्त हाथ लगा है, लेकिन अभी उसके बारे में बताने से अधिकारी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम की अगुवाई में पुलिस टीम यहां से रवाना होकर सीधे बदायूं पहुंची। टीम में जोगीनवादा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह के अलावा दरोगा हरकेश सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। टीम ने बदायूं के बाद मुरादाबाद में छैमारों के तलाश में दबिश दी। यहां से टीम मुखबिर को लेकर सीधे संभल पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिली थी डबल मर्डर का मुख्य आरोपी सलमान इन दिनों संभल में ही रह रहा है। बारादरी पुलिस की टीम संभल में लगातार दबिशें दे रही है। एक अभियुक्त पुलिस के साथ भी लगा है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी की बात पुलिस दबाए हुए है। चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि हम दबिश में हैं। कामयाबी मिली है, अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।
विज्ञापन
सुरेश शर्मा नगर में एक महीने पहले ही सीबीगंज से रहने के लिए पहुंचे रिटायर इंजीनियर गोपेश्वर सिंह और उनकी पत्नी की 16 मार्च को बदमाशों ने हत्या करके लूटपाट कर ली थी। बारादरी पुलिस ने छैमारों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन घटना का मुख्य अभियुक्त सलमान और उसके साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। तीन दिन पहले सिरौली से आठ लोगों को पुलिस पकड़ लाई थी। भोजीपुरा के एक नेता की सिफारिश पर उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन