फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हाफिजगंज में छात्रा को घर से अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 02 Dec 2019 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
हाफिजगंज। इलाके के एक गांव में शनिवार रात युवक ने छात्रा को घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान घरवाले रात में छात्रा को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिली। कुछ घंटे बाद छात्रा के घर पहुंचने पर दुष्कर्म की जानकारी हुई। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार रात परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात साढे़ दस बजे वह आंगन में बने शौचालय में गई। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के युवक ने उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया। इधर, छात्रा कमरे में नहीं पहुंची तो घरवाले उठे और उसकी खोजबीन करने लगे। घर में खोजने के बाद गांव में उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद वह घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। छात्रा के पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी एसओ विपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर युवक एसके बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन


भुता में बहाने से घर में बुलाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने बहाने से किशोरी को घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को किशोरी को पड़ोस का युवक बहाने से बुलाया। उस में युवक के घर में कोई नहीं था। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक फरार हो गया। रविवार को माता पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने आरोपी गुरुदयाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर की महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट
भुता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर युवक ने महिला से छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मायके में रह रही महिला के घरवाले शनिवार को कहीं गए थे। इसी बीच युवक घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फतेहगंज पूर्वी : दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को जेल भेजा
फतेहगंज पूर्वी। छेड़छाड़ की डर से करीब एक महीने बाद कॉलेज जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले शोहदे को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। साथ ही रिपोर्ट में पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ा दी है।

इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा कस्बे के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। घरवालों के अनुसार कई दिनों से एक गांव का युवक छात्रा को स्कूल आते-जाते छेड़खानी करता था। अनहोनी के डर से छात्रा दहशत में आ गई और उसने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। परिवार वालों ने उसे काफी समझाया लेकिन फिर भी वह कॉलेज जाने को तैयार नहीं हुई। उधर, शोहदा कॉलेज बंद करने के बाद उसके घर के चक्कर लगाने लगा। करीब एक महीने तक छात्रा के घर बैठने के बाद परिवार वालों ने उसे काफी समझाबुझाकर शनिवार को फिर कॉलेज जाने को तैयार किया। छात्रा के कॉलेज के लिए निकलते ही परिवार के लोग भी कुछ गांव वालों को साथ लेकर उसके पीछे लग गए। सुबह साढे़ आठ बजे छात्रा जब गांव के बाहर सड़क पर पहुंची तो अचानक शोहदा भी वहां पहुंच गया और छात्रा को जबरन खेत में खींचने की कोशिश करने लगा। इसी बीच परिवार और गांव के लोगों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद थाने ले जाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed